पीएचईडी पानी टंकी से वाटर सप्लाई बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Mar 2026 7:19 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक अभियंत्रण विभाग की पानी टंकी इस गर्मी के बीच भी पानी सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त रहा.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक अभियंत्रण विभाग की पानी टंकी इस गर्मी के बीच भी पानी सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त रहा. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग की लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण पानी टंकी का बिजली सप्लाई रोक दी गयी है. जिससे विगत दो दिनों से पानी सप्लाई बंद है. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि पानी सप्लाई नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. परेशान उपभोक्ताओं में शामिल दर्जनों लोगों ने बताया कि अविलंब पानी टंकी से पानी सप्लाई शुरू नहीं की गयी तो स्थानीय लोग प्रदर्शन को मजबूर होंगे.

कहते हैं पीएचईडी एसडीओ

पीएचईडी पानी टंकी से पानी सप्लाई बंद मामले में एसडीओ पीएचईडी ने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान करते हुए पीएचईडी पानी टंकी से पानी सप्लाई शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन