बसमतिया पुलिस ने बेला बॉर्डर के पास 96 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 May 2026 6:30 PM

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने बेला बॉर्डर के समीप 96 किलो गांजा बरामद किया है. हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

नरपतगंज (अररिया). भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने बेला बॉर्डर के समीप 96 किलो गांजा बरामद किया है. हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गांजा जब्त कर थाना लाकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला पंचायत के भैरवगंज गांव के पास एक खेत में गांजा की बड़ी खेप छिपाकर रखी गयी है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खेत से लावारिस हालत में 96 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. थानाध्यक्ष ने कहा कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन