अररिया के पूर्व मुख्य पार्षद से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

अररिया नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय के घर दिनदहाड़े रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार 26 मई को दोपहर करीब पौने 02 बजे की है.

विज्ञापन

अररिया. अररिया नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय के घर दिनदहाड़े रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार 26 मई को दोपहर करीब पौने 02 बजे की है. पूर्व मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय ने नगर थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में उन्होंने बताया कि वे मारवाड़ी पट्टी, वार्ड 17 के स्थायी निवासी हैं. 26 मई को दोपहर करीब 01:45 बजे टेंपो जायसवाल का पुत्र नीरू जायसवाल उनके घर पहुंचा. उसने उनके छोटे भाई रूपेश कुमार राय से बड़े भाई रितेश राय के बारे में पूछा. भाई के यह बताने पर कि वे घर पर नहीं हैं, नीरू जबरन पैसे की मांग करने लगा. नगर थाना में दिये आवेदन में आरोप है कि पैसा न देने पर नीरू ने जान से मारने व गोली मारने की धमकी दी. रितेश राय ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि नीरू का भाई निरंजन जायसवाल भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त है. दोनों भाइयों पर चोरी-चकारी व अवैध वसूली के आरोप हैं, इससे पूरा समाज त्रस्त है. आरोपितों पर कार्रवाई की मांग पूर्व मुख्य पार्षद ने पुलिस से दोनों भाइयों के खिलाफ कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि इनकी हरकतों से मारवाड़ी पट्टी के लोगों में दहशत है. दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि के घर पहुंचकर धमकी देना बताता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. पुलिस ने शुरू की जांच नगर थाना अररिया को आवेदन प्राप्त हो गया है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन