6 एजेंडों पर लगी मुहर, 30 मीटर तिरंगा, हाई मास्ट लाइट और नाला-सड़क निर्माण को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- फारबिसगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शामिल मुख्य पार्षद और समिति के सदस्य.

फारबिसगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर के विकास से जुड़े 26 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज, हाई मास्ट लाइट, महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण और विभिन्न वार्डों में नाला व सड़क निर्माण पर सहमति बनी।

विज्ञापन

फारबिसगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सोमवार को शहर के विकास से जुड़े 26 एजेंडों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने, हाई मास्ट लाइट, महापुरुषों की प्रतिमाओं और महत्वपूर्ण स्थलों के सौंदर्यीकरण सहित पार्कों में सिटिंग चेयर लगाने का प्रस्ताव लिया गया. विभिन्न वार्डों में नाला, पीसीसी सड़क, पेवर ब्लॉक और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों पर भी सहमति बनी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में हुई बैठक

फारबिसगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की आवश्यक बैठक मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. बैठक में कुल 26 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किए गए. सबसे पहले पिछली बैठक की संपुष्टि की गई.

30 मीटर ऊंचा तिरंगा और हाई मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव

बैठक में शहर में 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज अधिष्ठापित करने का प्रस्ताव लिया गया. इसके साथ ही शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने, महापुरुषों की प्रतिमाओं और प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा पार्कों में सिटिंग चेयर लगाने पर भी सहमति बनी.

सड़कों के वर्गीकरण से तय होगा जमीन का वैल्युएशन

एजेंडा संख्या 5 के तहत जिला अवर निबंधक के पत्रांक 854, दिनांक 27 जून 2026 पर चर्चा हुई. इसके तहत नगर की सड़कों का वर्गीकरण कर रिपोर्ट भेजी जानी है. सड़क वर्गीकरण के आधार पर जमीन के वैल्युएशन के निर्धारण में मदद मिलेगी.

राजस्व संग्रह में तेजी लाने पर सहमति

एजेंडा संख्या 6 में संपत्ति कर, भूमि कर, दुकान भाड़ा सहित नगर परिषद के विभिन्न राजस्व स्रोतों से संग्रह में तेजी लाने पर सहमति बनी. वहीं एजेंडा संख्या 7 में डस्टबिन की खरीद, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 और सैरात से जुड़े विषयों पर विचार किया गया.

फैंसी मार्केट की दुकान आवंटन मामले की होगी जांच

वार्ड संख्या 14 के पार्षद मो. इस्लाम के आवेदन पर फैंसी मार्केट में नगर परिषद कर्मी द्वारा अपनी पत्नी के नाम दुकान लेने के मामले पर भी चर्चा हुई. समिति ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया.

कई वार्डों में नाला और सड़क निर्माण के प्रस्ताव

बैठक में वार्ड 22, 23 और 24 में मुख्य नाला निर्माण, नगर परिषद कार्यालय के लिए जेनरेटर खरीद तथा अलख बाबू पथ से मुख्य सड़क तक आरसीसी नाला निर्माण का प्रस्ताव लिया गया. इसके अलावा डिवाइडर और लैंप लाइट, वार्ड 1 और 7 में नूरूल अमीन की जमीन से कंतलाल मुखिया के घर तक आरसीसी नाला, वार्ड 7 में विभिन्न स्थानों पर पीसीसी सड़क एवं पेवर ब्लॉक तथा वार्ड 10, 17, 20, 21, 24 और 25 में नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण के प्रस्तावों पर भी सहमति बनी.

प्रशासनिक स्वीकृति के बाद बनेगा एस्टीमेट

मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि प्रस्तावित योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा. इसके बाद विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और शहर में जरूरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

ये रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, प्रभारी ईओ वंदना भारती, सदस्य मो. इस्लाम, मनोज कुमार सिंह सहित नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन