सीसीटीएनएस संचालन में दक्ष होंगे नए थानों के पुलिसकर्मी, डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 26 May 2026 7:34 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी द्वारा विकसित व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआइसी बिहार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे सीसीटीएनएस यानी कोर एप्लीकेशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले में नवस्थापित 10 थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

नवस्थापित 10 थानों के पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस संचालन का प्रशिक्षण अररिया. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी द्वारा विकसित व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआइसी बिहार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे सीसीटीएनएस यानी कोर एप्लीकेशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले में नवस्थापित 10 थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार व एनआइसी में किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य नवस्थापित थानों में सीसीटीएनएस प्रणाली का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराते हुए पुलिस पदाधिकारियों को डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली के प्रति प्रशिक्षित व दक्ष बनाना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को सीसीटीएनएस प्रणाली के विभिन्न महत्वपूर्ण मॉड्यूलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें मुख्य रूप से सामान्य डायरी जीडी प्रविष्टि, आईआईएफ-1 प्राथमिकी प्रविष्टि, क्लाइंट एप्लीकेशन व मोबाइल एप इंस्टॉलेशन व इसका उपयोग, लॉगइन, व सिस्टम एक्सेस प्रोसेस जैसे विषयों का शामिल किया गया था. मौके पर एनआईसी बिहार के राज्य सूचना-विज्ञान पदाधिकारी डॉ शैलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया. उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया कि डिजिटल पुलिसिंग आधुनिक कानून व्यवस्था प्रणाली की आधारशिला है. सीसीटीएनएस प्रणाली पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही, दक्षता व त्वरित सूचना प्रबंधन सुनिश्चित करेगी. यह प्रणाली अपराध व अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीआइओ दीपक कुमार उनकी तकनीकी टीम के डीआइए रणधीर यादव, डीआरएम प्रकाश कुमार द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. ताकि सभी अधिकारी स्वयं प्रणाली का उपयोग कर सकें व भविष्य में थानों में सीसीटीएनएस का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके. प्रतिभागियों को पीएमआइएस पोर्टल के माध्यम से सॉफ्टवेयर डाउनलोड, इसू मैनेजमेंट, मॉनिटरिंग, ट्रेनिंग रिसोर्स की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन