शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो-2-पुलिस गिरफ्त में आरोपी व जब्त शराब | Prabhat Khabar Network

बिहार के नरपतगंज में पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर 63 लीटर नेपाली शराब और चोरी की बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नरपतगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम 63 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की गयी. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में शराब लेकर तस्कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद पुलिस टीम ने मानिकपुर वार्ड संख्या 11 के समीप सीमा क्षेत्र में सघन छापेमारी की. इस दौरान अचरा पंचायत के तोपनवाबगंज निवासी दिलखुश कुमार पिता सत्यनारायण यादव व दिलखुश यादव पिता फुद्दी यादव को 63 लीटर नेपाली शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया. दोनों बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं. तलाशी के दौरान उनके पास से बाइक संख्या BR-38-आर-1148 भी जब्त की गई. जांच में पता चला कि यह बाइक 04 जुलाई को फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा हाट से चोरी हुई थी. कुशमोल गांव निवासी पोस्टमास्टर रंजन कुमार यादव सब्जी खरीदने गए थे, तभी बाइक गायब हो गई थी. इस संबंध में फारबिसगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज थी. पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद व चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन