भूमि विवाद व जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, एक दर्जन से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

अररिया जिले में भूमि विवाद और जातिसूचक टिप्पणी को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल, सदर अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन

भूमि विवाद व जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, महिला सहित एक दर्जन से अधिक घायल प्रतिनिधि, अररिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान भूमि विवाद व अन्य कारणों से हुई मारपीट में महिला सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ नीरज कुमार की देखरेख में उपचार जारी है. पहली घटना बैरगाछी थाना क्षेत्र के बेलवा सूरजापुर गांव की है. यहां जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस झड़प में मो तनसीत, मो मोजीब, जमशेद, बीवी शकीरा खातून व संजीदा खातून घायल हुईं. दूसरी घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आई, जहां हुए विवाद में नीलोफर, कमरूज्जमा, अनवर व ईसा घायल हो गए. घायलों में नीलोफर गर्भवती हैं. वहीं सिमराहा थाना क्षेत्र के खास हलहलिया गांव में जातिसूचक शब्द कहने को लेकर हुए विवाद में रूपेश कुमार राम, प्रभु कुमार राम व महेंद्र राम घायल हो गए. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद गर्भवती रेहाना की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं रूपेश व प्रभु कुमार राम का सीटी स्कैन के बाद न्यूरो विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह दी गई है. परिजनों ने बताया कि सभी मामलों की सूचना संबंधित थानों को दे दी गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन