प्रभात खबर का असर: महिला कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के आसपास की झाड़ियां साफ, टला हादसे का खतरा

Author Rahul singh|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
इंपैक्ट : महिला कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के आसपास की झाड़ियां साफ, टला हादसे का खतराप्रभात खबर का असर: महिला कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के आसपास की झाड़ियां साफ, टला हादसे का खतरा

फोटो:- महिला कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के आसपास से झाड़ियां हटाते हुए कर्मी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर की खबर का असर, अररिया महिला कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के आसपास की झाड़ियां साफ की गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररिया प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया. अररिया महिला महाविद्यालय के समीप खरेहिया बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास फैली घनी बेलें, लताएं व झाड़ियों को विभागीय कर्मियों ने साफ करवाया. दरअसल, प्रभात खबर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि शहर के बीचों-बीच महिला कॉलेज के ठीक सामने व जिला शिक्षा कार्यालय के ऑपोजिट लगा ट्रांसफार्मर महीनों से लताओं व झाड़ियों से ढंका हुआ था. बारिश के मौसम में शॉर्ट सर्किट व किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी. कॉलेज की छात्राओं व राहगीरों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने चिंता जताई. खबर प्रकाशित होते ही विद्युत विभाग अररिया के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने तुरंत विभागीय कर्मी व मजदूरों की टीम मौके पर भेजी. टीम ने ट्रांसफार्मर, पोल व सप्लाई तारों पर चढ़ी सभी बेलों को हटाकर आसपास की सफाई कराई. खरेहिया बस्ती के स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर के खबर व विद्युत विभाग के त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नियमित मेंटेनेंस किया जा रहा है. भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील स्थानों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
राहुल सिंह

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन