ऑटो पलटने व बाइक फिसलने से महिला समेत आठ घायल, दो रेफर
अररिया में ऑटो पलटने और बाइक फिसलने से महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ऑटो पलटने व बाइक फिसलने से महिला सहित 08 घायल, 02 रेफर प्रतिनिधि, अररिया जिले के अलग-अलग मार्गों पर गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में महिला सहित आठ लोग घायल हो गए. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ नीरज कुमार की निगरानी में इलाज चल रहा है. पहला हादसा अररिया-जोकीहाट मार्ग पर काकन के समीप हुआ. यहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में किशनगंज जिले के नरकली निवासी मो अयूब, नूर सबा, सितारा खातून, मो कुद्दूस, नरगिस सहित अन्य यात्री घायल हुए. सभी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. चिकित्सकों ने कुछ घायलों का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है. दूसरी घटना अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियारगांव कट के पास हुई. यहां बाइक फिसलने से कसबा निवासी कमलेश्वरी पासवान व महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए