सेवा, सुशासन व विकास के 12 वर्ष : पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर : प्रदीप कुमार सिंह
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 May 2026 6:57 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इसे नए युग की शुरुआत बताया.
अररिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इसे नए युग की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को देश ने सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ नई दिशा पकड़ी थी. आज भारत विश्व मंच पर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सामर्थ्य के साथ उभर रहा है. सांसद ने कहा कि इन 12 वर्षों में गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, किसान उत्थान और युवाओं के लिए अवसरों में ऐतिहासिक बदलाव आया है. आज जनता को हर लक्ष्य मुमकिन लगने लगा है. सीमांचल और अररिया में विकास का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि बीते 12 वर्षों में यहां सड़क, रेल, स्वास्थ्य, बिजली, आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं का गांव-गांव तक विस्तार हुआ है. बीते 12 वर्षों का गूगल मैप ही विकास की कहानी कहने के लिए काफी है. जहां कभी बुनियादी सुविधाओं का टोटा था, वहां आज पुल, सड़क और रेल कनेक्टिविटी आम है. उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को केवल सरकार चलाने तक सीमित न बताते हुए देश का भविष्य गढ़ने वाला दूरदर्शी नेतृत्व कहा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला है. उन्होंने पीएम को जनसेवा को समर्पित 12 वर्षों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प में देश की जनता मजबूती से उनके साथ खड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










