कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची वृक्ष वाटिका के निकट मिली, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया दत्तक केंद्र
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 May 2026 6:44 PM
रानीगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. वृक्ष वाटिका के पास स्थित पेट्रोल पंप के पश्चिम दिशा में अवस्थित गुमटी के समीप एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई सोमवार की देर रात्रि मिली.
परवाहा (अररिया). रानीगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. वृक्ष वाटिका के पास स्थित पेट्रोल पंप के पश्चिम दिशा में अवस्थित गुमटी के समीप एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई सोमवार की देर रात्रि मिली. नवजात बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज को सुनकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के पुअनि राकेश कुमार सहित पुलिस बल वृक्ष वाटिका के समीप पहुंचकर नवजात को कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. जहां जांच के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति अररिया के निर्देश पर दत्तक केंद्र भेज दिया गया. नवजात बच्ची के लावारिस अवस्था में मिलने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










