अवैध खनन करने के आरोप में मिट्टी लोड एक ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन करने के आरोप में मिट्टी लोड एक ट्रैक्टर जब्त

थाना क्षेत्र के रामपुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर बहने वाली नहरों से हो रहे अवैध मिट्टी व बालू खनन करने व परिवहन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर नहर से अवैध खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.

विज्ञापन

फारबिसगंज. थाना क्षेत्र के रामपुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर बहने वाली नहरों से हो रहे अवैध मिट्टी व बालू खनन करने व परिवहन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर नहर से अवैध खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. वहीं विगत दिनों खनन विभाग के छापेमारी टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि नहरों से बालू मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंगलवार को एसडीपीओ राज किशोर कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने सदल-बल के साथ रामपुर नहर पर पहुंचे जहां नहर से मिट्टी बालू का अवैध खनन कर परिवहन करने के आरोप में नहर के समीप से मिट्टी लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान नहर से अवैध खनन करने के मामले में जब्त किए गए मिट्टी, बालू लोड ट्रैक्टर के मालिक व उसके चालक के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है, जबकि विगत दिनों अवैध खनन करने वालों के खिलाफ छापेमारी करने गये खनन विभाग के टीम पर हमला करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी 132/26 के फरार चल रहे आरोपित उमर अंसारी पिता तैय्यब अंसारी ग्राम रामपुर वार्ड 06 थाना फारबिसगंज निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन