दो जून को सीएम के संभावित आगमन को लेकर आमगाछी में तैयारी तेज

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 May 2026 6:04 PM

विज्ञापन

आगामी दो जून को मजरख पंचायत के पंचायत सरकार भवन आमगाछी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

सिकटी. आगामी दो जून को मजरख पंचायत के पंचायत सरकार भवन आमगाछी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन संभावित है. संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गयी है. सोमवार को एसडीओ अररिया बलबीर दास ने सिकटी प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन का स्थलीय निरीक्षण किया. उनके साथ बीडीओ सिकटी परवेज आलम सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहें. एसडीओ ने मंच की स्थिति, पंडाल, पेयजल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई व सुरक्षा का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम के आगमन पर जनता को किसी तरह की असुविधा न हो. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री दो जून को जिले की किसी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग ले सकते हैं. इधर, जिला प्रशासन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है. सभी विभागों से योजनाओं से संबंधित रिपोर्ट मांगी जा रही है. विभागीय पदाधिकारी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने में लगे हैं. अफसरों को आशंका है कि समीक्षा के दौरान सीएम द्वारा योजनाएं लंबित पाए जाने पर कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन