Hajipur News : लालगंज थाना क्षेत्र में बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर
Hajipur News : बलुआ बसंता गांव में दर्दनाक घटना, हरीशंकर राय की करंट लगने से मौत
Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : मंगलवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत के बलुआ बसंता गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की बिजली की करंट लगने से मौत हो गई.मृतक की पहचान बलुआ बसंता गांव निवास हरिशंकर राय के रूप में हुई है.मौत की जानकारी परिजनों को मिलते हैं कोहराम मच गया.जानकारी मिलते ही मृतक के दरवाजे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.हालाकि संतुष्टि के लिए परिजन लालगंज के रेफरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया.
तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंता गाँव मे बिजली की करेंट लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.आनन फानन में परिजनों ने लालगंज के रेफरल अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बलुआ बसंता गाँव निवासी हरीशंकर राय के रूप में हुई है.परिजनों ने बताया की वह रोज की तरह टोटो का बैट्री चार्ज कर रहा था.तभी अचानक बिजली का तार सट गया और करेंट लगने के बाद हरिशंकर वही पर गिरकर ढेर हो गया.परिजनों ने आनन फानन में लालगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.मौत की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शव से लिपटकर सभी रोने लगे.घटना के बाद पूरे गाँव मे मातम पसरा हुआ है.मृतक हरिशंकर मिलनसार लोग था.वह कीर्तन भजन आदि के कार्य के लिए भी जाने जाते थे.इसलिए समाज मे एक अच्छी पहचान भी थी.मृतक अपने पीछे तीन बेटे को छोड़ गया है.बड़ा बेटा प्रदेश में है जिसके लिए शव को घर पर ही रखा गया है बेटे के आने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा.
Also Read : Gopalganj News: ‘अब्बू, ट्रेन में मार रहे हैं…’ मैसेज कर लापता हुआ यूपी से घर आ रहा युवक, परिवार हुआ परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










