130 से अधिक ग्रामीणों ने शिविर में करायी स्वास्थ्य जांच

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Jan 2026 7:36 PM

विज्ञापन

धामा पंचायत में आयोजन

विज्ञापन

अररिया. एसबीआइ फाउंडेशन की ओर से संचालित एसबीआइ संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत ट्राय संस्था के सहयोग से रानीगंज प्रखंड के धामा पंचायत में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर धामा पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 13 में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 130 से अधिक ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना था. शिविर में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गयी और आवश्यक परामर्श दिया गया. ट्राय संस्था से जुड़े सदस्य वलीउल्लाह ने ग्रामीणों को विभिन्न रोगों से बचाव और समय पर उपचार की जानकारी दी. मौके पर उपस्थित एसबीआइ संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के मैनेजर सौरभ सिंह ने संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला. शिविर में चिकित्सक, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य सहयोगी कर्मचारी मौजूद थे. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन