मारपीट में दो लोग घायल, चल रहा इलाज

Updated at : 15 Mar 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में दो लोग घायल, चल रहा इलाज

कपड़ा, मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर टपरा टोला वार्ड संख्या 14 में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है. घायलों ने इलाज के बाद भरगामा थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर पीड़ित के पिता मो इरफान ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी व पुत्र मो अरमान ईद के लिए कपड़े सिलाने दर्जी के पास जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उनके पुत्र को घेर लिया. आरोप है कि मो इकराम, मो बाबुल, मो बेचन, चमन आरा, सल्लो खातून, भुल्लो खातून, नाजरा खातून व मो एहसान ने मिलकर उनके पुत्र के साथ मारपीट की व ईद के लिए सिलाने वाले कपड़े व मोबाइल छीन लिया. पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से उसके पुत्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया. इसी दौरान जब उसकी पत्नी पुत्र को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके नाक से सोने का नकमुन्नी व गले से चांदी की चेन भी छीन लिया. पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपित जाते समय उसके पुत्र की जेब से करीब 10 हजार रुपये नकद भी छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गये.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन