सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Mar 2026 7:52 PM

विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला- पूर्णिया मार्ग बौंसी थाना क्षेत्र स्थित पावर ग्रिड के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी. वहीं चारपहिया वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारपहिया वाहन की बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें गुणबंती वार्ड संख्या 09 निवासी बाइक सवार कैलाश ऋषिदेव पिता नारायण ऋषिदेव व गुणबंती वार्ड संख्या 12 निवासी विकास ऋषिदेव पिता गुला ऋषिदेव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजू कुमार ने कैलाश ऋषिदेव को मृत घोषित कर दिया व विकास ऋषिदेव को अररिया रेफर कर दिया. वहीं घायल विकास ऋषिदेव को अररिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. इधर अन्य घायलों में जदिया निवासी रुखसाना पति मुस्ताक, रानीगंज के रामपुर निवासी साजिदा पति लुकमान, रहड़िया निवासी दिलखुश पिता देबू ऋषिदेव शामिल हैं. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन