शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Mar 2026 7:05 PM
पुलिस ने गश्ती के दौरान सोमवार की देर रात शराब के नशे में हरिरा पंचायत के वार्ड 05 से पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया.
कुर्साकांटा. पुलिस ने गश्ती के दौरान सोमवार की देर रात शराब के नशे में हरिरा पंचायत के वार्ड 05 से पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने घर के सामने ही शराब पीकर हो हंगामा कर रहा था. पुलिस बल के सहयोग से सूर्यानंद महतो पिता स्व मुनाई महतो व पुत्र राकेश कुमार महतो पिता सूर्यानंद महतो को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां मेडिकल जांच के लिए पीएचसी सिकटी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










