निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Mar 2026 7:37 PM

विज्ञापन

अररिया प्रखंड के दियारी वार्ड 09 निवासी स्व सुरेश बहरदार के 20 वर्षीय अमर कुमार बहरदार जो रविवार को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिये महलगांव थाना क्षेत्र के मधेली गांव जा रहे थे.

विज्ञापन

अररिया. अररिया प्रखंड के दियारी वार्ड 09 निवासी स्व सुरेश बहरदार के 20 वर्षीय अमर कुमार बहरदार जो रविवार को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिये महलगांव थाना क्षेत्र के मधेली गांव जा रहे थे. इस क्रम में मधेली के पास वे गंभीर रूप से जख्मी पाये गये. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने की सलाह परिजनों को दी. मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बहरहाल] पोस्टमार्टम के बाद इससे जुड़ी गुत्थी सुलझने की उम्मीद पुलिस के साथ-साथ परिजनों को भी है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन