81 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 10 Apr 2026 9:01 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

सिकटी. सिकटी पुलिस ने गुरुवार की संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 81 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर आ रहा है. मजरख के समीप जब गश्ती दल द्वारा बाइक सवार को इशारा कर रुकने को कहा गया तो वह बाइक लेकर भागने लगा. जवानों ने बाइक सवार को खदेड़कर अपने गिरफ्त में ले लिया. बाइक की तलाशी लेने पर 81 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान बमबम पासवान पिता रमेश पासवान निवासी बौका मजरख के रूप में हुई है. वहीं गिरफ्तार से आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन