संवेदना ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 29 Mar 2026 8:08 PM

विज्ञापन

संस्था कई वर्षों से कर रही अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन

फारबिसगंज. लावारिश व अज्ञात शव के अंतिम संस्कार करने वाली संस्था संवेदना ने एक बार फिर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. रविवार को प्रशासन द्वारा एक अज्ञात महिला के शव को विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद संस्था को सौंपा गया. इसके बाद संवेदना के सदस्यों ने उसका अंतिम संस्कार किया. बताया जाता है कि एक अज्ञात महिला का शव अस्पताल में पड़ा हुआ था. स्थानीय पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लिखित रूप से शव को डिस्पोजल के लिए संवेदना संस्था को सौंप दिया. संस्था पिछले कई वर्षों से अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का कार्य कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. संस्था के अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में इस पुनीत कार्य को संपन्न किया गया. मौके पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इस सेवा कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया.मौके पर रमेश सिंह, अमरेंद्र कुमार, एसके सोनू, करण कुमार पप्पू, मुमताज सलाम, संजय रजक, भोला शर्मा, आश मोहम्मद, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सहित संवेदना के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन