रॉकस्टार कटिहार ने फारबिसगंज को हराया
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Jan 2026 6:39 PM
मैदान पर दर्शकों की उमड़ी भीड़
भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के मंगलवार चरैया परिसर पर मुरली मनोहर क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर चंद्रशेखर सिंह बब्बन, फूल कुमार मिश्र, नंदन ठाकुर, मुकेश मिश्र व अशोक झा ने संयुक्त रूप से किया. इस टूर्नामेंट में 08 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबला रॉकस्टार कटिहार व फारबिसगंज के बीच खेला गय. जिसमें रॉकस्टार कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 08 विकेट से जीत दर्ज किया. टॉस जीतकर रॉकस्टार कटिहार की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फारबिसगंज की टीम ने 20 ओवर में 104 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकस्टार कटिहार की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया व मात्र 15 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. जिससे मैच 08 विकेट से अपने नाम कर लिया. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गोरा पंजाब को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










