राजेंद्र बने अध्यक्ष और संजीव सिन्हा महासचिव
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Jan 2026 8:20 PM
लोगो ने दी बधाई
अररिया. बुधवार को वर्ष 2026- 28 के द्वि-वार्षिकीय जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार चौधरी 52 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो मंजूर आलम को 22 मतों से हराया. मो मंजूर आलम को 30 मत से संतोष करना पड़ा. इस प्रकार महासचिव पद के लिए संजीव कुमार सिन्हा ने कुल 55 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी जागेश्वर भगत को 29 मतों से पराजित किया. जागेश्वर भगत को 26 मत प्राप्त हुए. वहीं नोटा के रूप में 01 मत दिया गया. जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य सह चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल 89 वोटर्स थे. जिसमें 07 वोटर्स अनुपस्थित रहे. शेष 82 अधिवक्ता वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया. चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने बताया कि उपाध्यक्ष के 01 पद पर सुधीर कुमार राय, संयुक्त सचिव के 02 पद पर मो सलमान रागिब व मिथिलेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष के 01 पद पर अशोक कुमार देसाई निर्विरोध चुने गए. साथ ही, कार्यकारिणी सदस्य के 05 पद में 04 अधिवक्ता क्रमशः विवेक प्रकाश, सितेश कुमार वर्मा, कौशल वर्मा व मो मसूद आलम उर्फ पप्पू निर्विरोध चुने गए हैं. चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने बताया कि नवनिर्वाचित कमेटी द्वारा कार्यकारिणी के 01 सदस्य व ऑडिटर का चयन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










