राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Jan 2026 9:04 PM
मिनी मैराथन, वॉकथान का किया गया आयोजन
सिकटी. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थींम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस क्रम में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा, आदर्श मध्य विद्यालय मसुंडा, मध्य विद्यालय कठुआ सहित अन्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया की प्रबंध निदेशक महिला व बाल विकास निगम बिहार के निर्देशालोक में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पर 24 जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर यथा मिनी मैराथन, वॉकथान पौधरोपण प्रेरणादायी फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










