जोकीहाट में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Mar 2026 7:02 PM

विज्ञापन

गैस कालाबाजारी का उपभोक्ता लगा रहे आरोप

विज्ञापन

एचपी गैस एजेंसी पलासी के वेंडर रिसीव नहीं कर रहे कॉल जोकीहाट. जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहा है. इससे रसोई तैयार करने की चिंता गृहणियों को सता रही है. इतना ही नहीं उपभोक्ता एजेंसी के खिलाफ उनके हिस्से की गैस कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे हैं. कभी गैस सिलेंडर घर घर पहुंचाने वाले एलपीजी कंपनी के वेंडर ग्राहकों के मोबाइल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं. जोकीहाट प्रखंड के जहानपुर गांव निवासी उदय ठाकुर, रविंद्र कुमार, संजय सुमन, हरदार गांव के मुजाहिद ने बताया कि उनका एलपीजी कनेक्शन पलासी के एचपी कंपनी का है. पहले एजेंसी द्वारा घर घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा था लेकिन अब पिछले पंद्रह दिनों से गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है और न ही वेंडर मोबाइल रिसीव कर रहे हैं. उधर चरघरिया चौक स्थित इंडेन कंपनी के गैस एजेंसी को जहानपुर गांव के बुजुर्ग उपभोक्ता महि नारायण झा ने काल किया तो कहा कि अभी गैस की बहुत किल्लत है गैस नहीं दे सकते हैं. अब बुजुर्ग उपभोक्ता जाय तो जाय कहां. उधर सिसौना, सिमरिया, दभड़ा, चकई आदि के भी ग्राहकों ने गैस नहीं मिलने पर चिंता जतायी है. लोगों को आरोप है कि गैस एजेंसी के प्रोपराइटर चोरी छिपे उॅंची दाम पर गैस बेच कर ग्राहकों को समय पर आपूर्ति नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन