लोगों ने जताया सांसद का आभार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 29 Mar 2026 6:35 PM

विज्ञापन

किसानों की समस्या उठा कर बन गये किसानों के हमदर्द

विज्ञापन

सिकटी. विगत सप्ताह में आयी आंधी व बेमौसम बरसात के साथ ओलावृष्टि से किसानों के मक्का गेंहू फसलों की बर्बादी से हुई क्षति को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मामले को सदन पटल पर रखते हुए लोकसभा सत्र में सरकार से सीमांचल व कोसी जोन में हुई फसलों की तबाही को लेकर सरकार से किसानों को फसल क्षति की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने के लिए रखी मांग को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है. मामले में स्थानीय भाजपा नेताओं व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास, भाजपा बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा व जिला सह कोषाध्यक्ष भाजपा हरेंद्र नारायण सिंह से धन्यवाद देते हुए कहा है कि आज से पहले सदन में किसानों के हितों को लेकर किसी भी सांसद ने मांग नहीं उठाया व क्षतिपूर्ति के लिए सरकार का ध्यान इस ओर नहीं दिलाया. जबकि अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इसको प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में रखने का आग्रह करते हुए किसानों को हुई क्षति की क्षतिपूर्ति के लिए सदन में अपनी मांग को पुरजोर तरीके से उठाया. इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं. किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दिये जाने से उनको राहत मिलेगी. साथ ही कर्ज के बोझ से दबे किसानों को कुछ सहायता मिल जायेगी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन