इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी ने इमरान इलेवन को हराया

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Jan 2026 8:38 PM

विज्ञापन

मैच को लेकर खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

विज्ञापन

अररिया. अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के 33 वें मुकाबले में इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी ने इमरान इलेवन को एक बेहद रोमांचक मैच में 04 विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इमरान इलेवन की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 09 विकेट खोकर 171 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इधर 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी ने संभलकर बल्लेबाजी की व 27.4 ओवर में 06 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच के अंत में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए देव झा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. इस मैच में अंपायर के रूप में फैजल हुसैन व तनवीर आलम मौजूद थे. जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन