माई बहिन मान योजना को ले सैकड़ों महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Jun 2025 8:56 PM
नगर पार्षद सह कांग्रेस नेत्री काजल गुप्ता ने किया कार्यक्रम
फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 की नगर पार्षद सह कांग्रेस नेत्री काजल गुप्ता की अध्यक्षता में शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र पोखर बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे माई बहिन मान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया. इस मौके पर काजल गुप्ता ने कहा कि वे फारबिसगंज विधानसभा के सभी पंचायतों,नगर व हर बस्ती वार्ड में जाकर सभी महिलाओं का इस योजना का विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उनका रजिस्ट्रेशन कर ने व कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम लगातार कर रही है. जबकि कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ,संजीव शेखर, कंचन विश्वास, दिलीप पासवान, शंकर प्रसाद साह, प्रदीप कर्ण, अंजर,राजू यादव सहित अन्य ने भी मौजूद महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उक्त योजना के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. 18
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










