ePaper

15 फरवरी तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाइसी : एमओ

Updated at : 20 Jan 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
15 फरवरी तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाइसी : एमओ

विभागीय ने अंतिम तिथि की निर्धारित

विज्ञापन

कुर्साकांटा. राशन कार्ड लाभुक अपने राशन कार्ड की ई-केवाइसी 15 फरवरी 2026 तक अवश्य करा लें. एमओ मो आदिल अली ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में आगामी 15 फरवरी 2026 इसकी अंतिम तारीख निर्धारित की गयी है. अपने-अपने पीडीएस दुकानदार की दुकान पर जाकर राशन कार्ड में जितने भी सदस्य हैं. सभी की ई-केवाईसी अवश्य करा लें. यदि निर्धारित तिथि तक जिस लाभार्थी का ई-केवाइसी नहीं होता है, वैसे लाभार्थी का नाम या फिर राशन कार्ड रद्द हो सकता है. वहीं अबतक प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों के दर्ज राशन कार्ड लाभार्थियों में से 76.97 प्रतिशत की ई-केवाइसी पूर्ण हो चुकी है. राशन कार्ड की ई-केवाईसी को लेकर सभी पीडीएस दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया है कि वे भी राशन कार्ड लाभार्थी का निर्धारित अवधि में शत प्रतिशत ई-केवाइसी कराना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन