खुर्शीद हत्याकांड में चौथा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Mar 2026 7:08 PM

विज्ञापन

जोकीहाट थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत स्थित मुसहरी टोला वार्ड 03 में 27 फरवरी को हुए मो खुर्शीद हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत स्थित मुसहरी टोला वार्ड 03 में 27 फरवरी को हुए मो खुर्शीद हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. ज्ञात हो कि इस मामले में 17 लोगों को नामजद व 15-20 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवानपुर मुसहरी टोला वार्ड 03 निवासी सोहित ऋषिदेव (23 वर्ष), पिता नागेश्वर ऋषिदेव के रूप में हुई है. पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन