मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के चार कलाकार चयनित

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Jan 2026 12:16 AM

विज्ञापन

चयनित कलाकारों को डीडीसी ने किया सम्मानित, बेहतर भविष्य की दी शुभकामना

विज्ञापन

अररिया. बिहार सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य के वरिष्ठ व समर्पित कलाकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक सशक्त माध्यम साबित हो रही है. जिले के चार वरिष्ठ कलाकारों राम कुमार भगत, गोपाल कृष्ण पंडित, हरिश्चंद्र सिंह, रमेश सिंह का चयन मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना लाभ के लिए किया गया है. मंगलवार को उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना के तहत चयनित सभी चार कलाकारों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान योजना लाभ प्राप्त करने वाले कलाकारों में आत्मगौरव व संतोष का भाव दिखा. मौके पर उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी ने कहा कि लोक कला, लोक संगीत व नृत्य किसी भी समाज की एक सांस्कृतिक पहचान होती है. इसके संरक्षण में लोक कलाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना उन कलाकारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व कृतज्ञता को दर्शाता है. जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा इन कलाओं की साधना व संरक्षण के प्रति समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि यह योजना इन कलाकारों के लिए सम्मान, आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है. नियमित पेंशन से वरिष्ठ कलाकार सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे व अपनी कला को नयी पीढ़ी तक हस्तांतरित करने के लिए प्रेरित होंगे. जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिनका चयन किया गया है. उन्हें प्रति माह पेंशन के रूप में तीन हजार रुपये उनके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का लाभ 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वैसे कलाकारों को देने का प्रावधान है. जिन्होंने लोक गायन, लोक नृत्य व पारंपरिक वाद, रंगकर्मी, नाट्य कलाकार, शिल्पकार, व अन्य सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण में 10 साल से अधिक समय से संलग्न रहे हों. उनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से कम हो. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 8434553767 से संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन