पूर्व रेल मंत्री की मनायी गयी पुण्यतिथि

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 03 Jan 2026 6:44 PM

विज्ञापन

पूर्व रेल मंत्री के कार्यों पर डाला प्रकाश

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप पूर्व रेल मंत्री स्व ललित नारायण मिश्रा के स्मृति स्थल पर शनिवार को पूर्व रेल मंत्री स्व मिश्रा की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता मौलाना मुश्ताक अहमद मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष आफताब आलम ने की. इस मौके कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगों ने पूर्व रेल मंत्री स्व ललित नारायण मिश्र की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हए उनके जीवनी सहित उनके द्वारा इस क्षेत्र में रेल का जाल बिछाने के लिए किये गये कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, विधायक मनोज विश्वास, नगर पार्षद इरशाद सिद्दीकी, उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, सत्यनारायण पासवान, अशोक धानुका, सुरेंद्र कुमार राम, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार, आरपीएफ के जवान पुष्कर पुष्प, मिथलेश विश्वास, नगर पार्षद प्रतिनिधि कुद्दुस अंसारी, गोविंद कुमार, मो कलाम सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन