रमई पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 29 Mar 2026 7:40 PM

विज्ञापन

लोगों ने व्यक्त की संवेदना

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड के रमई पंचायत के घोड़ाघाट निवासी पूर्व मुखिया दिवाकर विश्वास का शनिवार की संध्या इलाज के दौरान नेपाल में निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. इनके आकस्मिक निधन पर गांव सहित आसपास में शोक है. निधन की सूचना पर काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की. इनके निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी, पूर्व मुखिया यदुनंदन झा, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, भाजपा नेता दिलीप पटेल, मुखिया अशोक यादव, नियामत अली, पूर्व मुखिया ललिता देवी, पैक्स अध्यक्ष तरूण कुमार झा, सरपंच विवेकानंद मंडल, मो. मुस्तफा, इंद्रदेव चौधरी, दिलीप कुंवर, पूर्व मुखिया अरविंद विश्वास, राजानंद मंडल, विकेश कुमार मंडल सहित अन्य ने पूर्व मुखिया के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन