भूमि विवाद में मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2025 8:29 PM

विज्ञापन

थाना में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

-10-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत के वार्ड 12 में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. घायल में रेवाही वार्ड 12 निवासी जैनब खातून पति मो आजम, मो आजम पिता मो अजीज, चांदनी पिता आजम सहित अन्य बताया जा रहा है. आवेदन में पीड़िता जैनब खातून ने बताया कि जुबेर ,सुबेद आदि के द्वारा मेरी निजी जमीन पर कब्जा का प्रयास कर रहे थे. जिसका विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन