गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को समय पर करें पूरा: डीएम

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Jan 2026 7:04 PM

विज्ञापन

नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन

12 विभागों से निकाली जायेगी झांकी अररिया. गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी को लेकर डीएम विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक की. इसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी. प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा ने बताया कि मुख्य मंच, परेड, दर्शक दीर्घा, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्ग को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. बताया गया कि 12 विभागों द्वारा सरकार के लोक कल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं से संबंधित झांकी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुत की जायेगी. इसके अलावा 10 प्लाटून परेड में शामिल होंगे. जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को समय पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा का सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्य समारोह स्थल के प्रवेश द्वार पर सघन फ्रिस्किंग के पश्चात ही प्रवेश की अनुमति होगी. उन्होंने स्टेडियम की साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा व सुरक्षा प्रबंधों को समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास को नियमित व अनुशासित ढंग से कराने का निर्देश दिया. इस मौके पर अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, सदर एसडीओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन