अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए होगी कांटे की टक्कर

जिला अधिवक्ता संघ के लॉयर्स हॉल में होगा चुनाव
वर्ष 2026-28 के लिए जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज
अररिया. जिला अधिवक्ता संघ अररिया का वर्ष 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को आयोजित किया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया दोपहर ढाई बजे से जिला अधिवक्ता संघ के लॉयर्स हॉल में संपन्न होगी. चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य सह चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने बताया कि इस बार अध्यक्ष के एक पद तथा महासचिव के एक पद के लिए मतदान कराया जाएगा. अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राजेंद्र कुमार चौधरी और मो मंजूर आलम चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जबकि महासचिव पद के लिए अधिवक्ता संजीव कुमार सिन्हा और जागेश्वर भगत के बीच मुकाबला होगा. दोनों ही पदों पर कांटे की टक्कर होने की संभावना जतायी जा रही है.
चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विनोद प्रसाद, तपन बनर्जी और मो फैजुल हसन ने अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं महासचिव पद के लिए छंगुरी मंडल और शैलेन्द्र कुमार शरण ने नामांकन वापस लिया है. संयुक्त सचिव पद के लिए अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने भी नाम वापस लिया है.नाम वापसी के बाद संयुक्त सचिव के दो पदों पर मो सलमान रागिब और मिथिलेश कुमार झा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं. इसके अलावा उपाध्यक्ष के एक पद, संयुक्त सचिव के दो पद, कोषाध्यक्ष के एक पद तथा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों में से चार पदों पर अधिवक्ता विवेक प्रकाश, सितेश कुमार वर्मा, कौशल वर्मा और मो मसूद आलम उर्फ पप्पू निर्विरोध चुने गये हैं.
चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




