अररिया नप के मुख्य पार्षद की धर्मपत्नी का निधन

नगरवासियों में शोक की लहर
अररिया. अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की धर्मपत्नी का रविवार की दोपहर निधन हो गया. उनके परिजनों ने इस दुख की घड़ी में जानकारी देते हुए बताया कि नगर माता वंदना देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं. उनका इलाज यशोदा सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी, गाजियाबाद में कराया जा रहा था. इसी दौरान रविवार 15 मार्च की दोपहर उनका अचानक निधन हो गया. जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया. उनके निधन के बाद अररिया के खरैहिया बस्ती स्थित उनके निज निवास पर वीरानगी छायी हुई है. दिवगंत वंदना देवी के बड़े सुपुत्र धीरज नयन ने बताया कि मां के निधन के बाद सभी परिजन बनारस के लिए निकल गये हैं. जहां सोमवार की सुबह मणिकार्णिका घाट पर अंत्येष्टि कार्यक्रम कराया जायेगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को अररिया नगरवासी कॉल व सोशल मीडिया माध्यम से सांत्वना देने में जुटे हुए हैं. वहीं सांत्वना देने में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अजय झा, अररिया नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, उद्यमी व व्यापार आयोग बिहार सरकार के सदस्य आलोक कुमार भगत, राजद जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी अविनाश आनंद, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम सहित अररिया नप के सभी निवर्तमान व वर्तमान नगर पार्षद सहित अररिया के वरिष्ठ, गणमान्य लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




