फारबिसगंज नप के कर्मी काम से रहे अलग

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :29 Apr 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज नप के कर्मी काम से रहे अलग

सुल्तानगंज नप में घटी घटना का किया विरोध

विज्ञापन

फारबिसगंज. सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की निर्मम हत्या की घटना के विरोध में बुधवार को फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में भी नप कर्मी अपने कार्य से अलग रहे. इस मौके पर नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सुल्तानगंज नप में घटना का कड़े शब्दों में निंदा की व फारबिसगंज नप के सुरक्षा को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर परिषद कार्यालय में अवांछित लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगायी जायेगी व सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा. बैठक में नप मुख्य पार्षद के अलावा नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण उर्फ कुंदन सिंह,रजनीश कुमार,वसीम अहमद,शिव शंकर तिवारी सहित नप के अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन