मौत मामले की एसडीपीओ ने की जांच

एसडीपीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 अमरोरी में बुधवार की सुबह 22 वर्षीय विवाहिता रितु कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में बुधवार की शाम फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा घटना की जानकारी मिलने पर उक्त स्थल पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन की. इस दौरान फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य व पुलिस बल को कई दिशा निर्देश दिए. वहीं ग्रामीणों ने एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा से कहा कि मृतका के मायके के सहयोगियों द्वारा घटनास्थल से गाय, भैंस व घर में रखें बक्सा व ट्रंक तोड़कर रखे कपड़े, जेवर, व नगदी सहित लेकर चले गए. जिसके बाद घर में रखे सामानों की गहन छानबीन किया. उनके परिजनों को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी सामान वापस करें. अन्यथा आप लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










