सुलहनीय वादों की पहचान कर सूची करें तैयार

नौ मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
अररिया. न्यायमंडल अररिया स्थित डीएलएसए ऑफिस में नौ मई को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गयी है. बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज गुंजन पांडेय के निर्देश पर एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सीजेएम डिविजन से जुड़े तमाम न्यायिक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों की पहचान कर शीघ्र सूची तैयार करें. साथ ही संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजकर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में आपसी सहमति से निबटाने की पहल सुनिश्चित करें. बताया गया कि त्वरित कार्यवाही के तहत पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया जा रहा है. मौके पर एसीजेएम 01 जूली कुमारी, एसडीजेएम पार्थ, जेएम प्रतीक सागर, जेएम प्रणव कुमार, जेएम कल्पना भारती, जेएम संतोष कुमार, जेएम मासूम ख़नम, जेएम मो गुलाम रसूल, जेएम रणधीर कुमार, जेएम विक्की कुमार, जेएम शिवम प्रताप सिंह, जेएम नेहा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










