नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात, शक में पति ने बेटे के सामने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

Updated:
विज्ञापन
nawada crime news update

मृतका की फाइल फोटो

Bihar Crime News: नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र के दरमा गांव में शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हत्या कर दी. यह दिल दहला देने वाली वारदात बेटे के सामने हुई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के दरमा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान 40 वर्षीय बबीता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.

मृतका के बेटे अमित कुमार ने बताया कि उसके पिता रवि मांझी को लंबे समय से उसकी मां पर शक था. बुधवार को अचानक मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोपी पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया.

बचाने की कोशिश नाकाम

अमित के अनुसार, उसके पिता ने पहले मां के साथ मारपीट की और फिर अपने पास रखा चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह पूरी घटना उसके सामने हुई. उसने अपनी मां को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी थप्पड़ मार दिया. गंभीर रूप से घायल बबीता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही कौवाकोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद और शक से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Written By: Ragini Sharma

(नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: तेजप्रताप यादव बोले- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग, इस मामले पर एक्ट्रेस पहले भी दे चुकी हैं सफाई

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन