नवादा: गोविंदपुर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में हजारों लीटर स्प्रिट बरामद, चार पहिया वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

कच्चा स्प्रिट बरामद | Prabhat Khabar Network
नवादा जिले के गोविंदपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की है. चार पहिया वाहन से भूसे के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा हजारों लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया है. इस मामले में एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है.
Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर उत्पाद जांच चौकी पर सोमवार दोपहर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद किया है. स्प्रिट का उपयोग अवैध रूप से शराब निर्माण में किया जाना था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
भूसा के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी स्प्रिट की बड़ी खेप
उत्पाद विभाग के एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार की ओर एक वाहन से कच्चे स्प्रिट की खेप भेजी जा रही है. सूचना मिलते ही जांच चौकी के समीप टीम को अलर्ट मोड पर तैनात किया गया. कुछ देर बाद बिचाली (भूसा) से लदे एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तो बिचाली के नीचे बोरियों में छिपाकर रखे गए कई प्लास्टिक के गैलन मिले. जांच करने पर गैलनों में हजारों लीटर कच्चा स्प्रिट भरा पाया गया.
बोकारो निवासी ड्राइवर गिरफ्तार
मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी रवि कुमार (पिता- उपेंद्र शर्मा) के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसे झारखंड के तीसरी क्षेत्र में यह वाहन सौंपा गया था. उसका काम वाहन को नवादा फोरलेन तक पहुंचाना था, जहां से इस तस्करी सिंडिकेट का दूसरा ड्राइवर गाड़ी को आगे ले जाने वाला था.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
उत्पाद विभाग ने जब्त स्प्रिट और वाहन को कब्जे में ले लिया है. आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग इस अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य धंधेबाजों का पता लगाने में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










