नवादा: कौआकोल में कुख्यात शराब धंधेबाज गिरफ्तार, एसटीएफ के सहयोग से पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Author Dashrath mistri|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
शराब धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात शराब धंधेबाज सुमन्त कुमार उर्फ नागा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसटीएफ के सहयोग से की गई है।

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोखोदेवरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी दिनों से फरार चल रहे कुख्यात शराब धंधेबाज सुमन्त कुमार उर्फ नागा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में नवादा जेल भेज दिया.

कई मामलों में था वांछित

कौआकोल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोखोदेवरा गांव निवासी सुमन्त कुमार उर्फ नागा के खिलाफ कौआकोल थाने में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गांव में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मिलकर सोखोदेवरा गांव में नाटकीय ढंग से छापेमारी की और उसे धर दबोचा.

अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा: थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे असमाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.


विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन