ARARIA फारबिसगंज के दल्लू टोला में एक घर में लगी आग,1.5 लाख नकद सहित जेवर जेवरात व सामान जले
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :30 Apr 2026 1:26 PM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज शहर के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुरेश कामत के एक घर में आधी रात अचानक आग लग गयी.
विज्ञापन
फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट ARARIA NEWS :
फारबिसगंज शहर के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुरेश कामत पिता लखन कामत के एक घर में आधी रात को अचानक आग लग जाने से 1.5 लाख नगद सहित घर मे रखा फर्नीचर,अनाज,कपड़ा,जेवर जेवरात व सारा कागजात जल गया.पीड़ित गृहस्वामी ने इस अग्निकांड में लगभग 05 लाख रुपया का क्षति होने की बातें कही.घटित घटना के संदर्भ में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि रात्रि में सभी लोग भोजन कर सो गये थे.बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे अचानक घर मे लगी आग का तेज तपिश व धुंआ से जब नींद खुली तो उनलोगों ने हल्ला किया और किसी तरह सपरिवार घर से बाहर निकले.हल्ला सुन कर व आग की तेज लपटे देख कर बड़ी संख्या में आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे व आसपास लगे चापाकल से पानी ले कर आग बुझाते हुए अग्निशन विभाग को इसकी सूचना दी.जब तक अग्निशन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आसपास के लोगो ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन घर व घर मे रखा सारा सामान आगलगी की इस घटना में जल गया.पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर अपनी पुत्री की शादी में उपहार देने के लिए किश्त पर लोन लिया था व फर्नीचर सहित अन्य समान खरीद कर घर मे रखा था.बताया कि आगलगी की इस घटना में घर तो जला ही घर मे रखा नगद राशि डेढ़ लाख व फर्नीचर,कपड़ा,जेवर जेवरात,अनाज,कपड़ा,बर्तन,कागजात सहित सारा सामान जल गया.आगलगी की इस घटना में लगभग 05 लाख रुपया का क्षति हुआ है.पीड़ित ने बताया कि महज एक ही घर था जिसके आगलगी की घटना में जल जाने के कारण अब सिर छुपाने के लिए कोई आशियाना नही है जिस कारण वे लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है.ईधर आगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर पार्षद मो जलाल,कांग्रेसी नेता सह युवा समाजसेवी दिलकश राज,मो इमामुल हक,राज कुमार लखोटिया,मो अहमद,मो शमीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों को संतावना देने में लगे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










