प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Mar 2026 6:37 PM

विज्ञापन

अध्यक्ष के दो व सदस्य के तीन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन भवन में बुधवार को पैक्स चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव को लेकर चिह्न आवंटित कर दिया गया. नाम वापसी के अंतिम दिन 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया. अध्यक्ष पद के लिए 02 व भंगही से सदस्य पद के लिए विभिन्न कोटि से तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया. जबकि 18 मार्च को नरपतगंज में होने वाले 10 पैक्सों में नाम वापसी के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए पथराहा में 01, खाब्दह में 01 तथा सदस्य पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया. प्रखंड क्षेत्र के 10 पैक्स में 18 मार्च को पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान के बाद 19 मार्च को मतगणना होना है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजित कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के लिए तीन ने नामांकन वापस लिया है. सभी प्रत्याशियों को नामांकन प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन