इलाजरत युवक की भागलपुर में मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Mar 2026 7:46 PM

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के गैयारी पंचायत स्थित फोरलेन एनएच 27 पर एक बाइक सवार की बाइक के नीचे अचानक से ईंट आ जाने से सड़क दुर्घटना की घटना घटित हो गयी. इस दौरान बाइक संख्या बीआर 38एजे 0735 पर सवार 34 वर्षीय युवक काफी घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने घायल युवक के परिजनों को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचकर घायल युवक की जानकारी ली. वहीं मौजूद चिकित्सक ने घायल युवक फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बसगरा वार्ड संख्या 02 निवासी घनश्याम कुमार दास पिता सत्यनारायण दास को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जहां बुधवार को इलाज के दौरान घायल युवक घनश्याम कुमार दास की मौत हो गयी. है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन