AFC Under-17 Asian Cup के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, लेबनान को 4-0 से हराया

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :08 May 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
India qualifies for AFC U-17 Women’s Asian Cup 2026 quarterfinals

भारतीय अंडर-17 वुमेंस टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

एएफसी अंडर-17 एशियन कप में भारतीय महिला फुटबॉल टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने लेबनान को 4-0 से हराकर नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई किया.

विज्ञापन

AFC Under-17 Asian Cup: सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप में भारतीय टीम ने लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है.

इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप में जापान और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफिकेशन पक्का कर लिया है। अब भारत की नजरें सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी। क्वार्टरफाइनल मुकाबला 11 मई को चीन के खिलाफ खेला जाएगा।

7वें मिनट पर भारत ने किया पहला गोल

मैच के पांचवें मिनट पर ही लेबनान ने पहला गोल कर दिया था. लेकिन भारत की गोलकीपर मुन्नी ने शानदार बचाव करते हुए लेबनान को बढ़त बनाने से रोक दिया. उसके दो मिनट बाद ही भारत ने इस मैच का पहला गोल किया. भारत की तरफ से प्रीतिका बर्मन ने पहला गोल किया. उसके बाद भी भारतीय टीम ने लय बरकरार रखी.

भारतीय टीम ने दूसरा गोल 36वें मिनट पर किया. अल्वा सेनजाम ने जबरदस्त दौड़ लगाते हुए फ्रांगीह को पीछे छोड़ा और गोल किया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली. उसके बाद भारतीय टीम ने 57वें मिनट पर भी एक गोल का मौका मिला, लेकिन भारतीय टीम चूक गई.

प्रीतिका ने किया भारत के लिए चौथा गोल

उसके बाद भारतीय टीम ने 72वें मिनट पर तीसरा गोल किया. भारत के लिए यह गोल जोया ने किया. इस गोल के बाद भारतीय टीम की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई. इसके बाद 85वें मिनट पर प्रीतिका ने एक और गोल करते हुए लेबनान के खिलाफ 4-0 की बढ़त बना ली. इसके साथ ही भारतीय टीम ने जीत सुनिश्चित कर ली. इस दौरान लेबनान को गोल करने का ज्यादा मौका नहीं मिला. इस पूरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रधर्शन किया और क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर, आयकर विभाग का खुलासा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola