बार्यन म्यूनिख को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस लंबे समय के लिए हुए फुटबॉल से दूर

अल्फोंसो डेविस (फोटो-सोशल मीडिया)
बायर्न म्यूनिख को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कई हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे. क्लब ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की.
Alphonso Davies: यूईएफए चैंपियंस लीग के दौरान जर्मन फुटबॉल की बड़ी टीम बायर्न म्यूनिख को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस चोट के कारण कई हफ्तों के लिए खेल से दूर हो गए हैं. डेविस को यह चोट पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ मैच के दौरान लगा.
यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग के दौरान डेविस को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई. जिसके बाद वो कई हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं. डेविस को यह चोट एलियांज एरिना में खेले गए मैच के दौरान लगी, जब वह दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आए थे. जिसकी जानकारी बुंडेसलीगा चैंपियंस ने दी. हालांकि, क्लब ने कनाडा के इंटरनेशनल डेविस के पूरी तरह से फिट होने का कोई निश्चित समय नहीं बताया है.
बायर्न ने डेविस की चोट को लेकर क्या कहा?
बायर्न ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अल्फांसो डेविस को बुधवार को पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में मसल इंजरी हुई थी, जिसकी पुष्टि एफसी बायर्न मेडिकल यूनिट की जांच से हुई है. इसी वजह से अल्फांसो डेविस कई हफ्तों तक खेल से बाहर रहेंगे.
कई मैचों व टूर्नामेंट से बाहर हुए डेविस
बायर्न ने बयान में कहा कि मेडिकल टीम की जांच में पुष्टि हुई है कि डेविस के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग मसल में चोट है. इसी वजह से वह आने वाले मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. इस चोट के कारण डेविस अब बुंडेसलीगा के बाकी मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे, जिनमें वीएफएल वोल्फ्सबर्ग और एफसी कोलन के खिलाफ मैच शामिल हैं. इसके अलावा 23 मई को होने वाले वीएफबी स्टटगार्ट के खिलाफ होने वाले डीएफबी फाइनल में भी उनका खेलना संदिग्ध है.
डेविस के चोटिल होने के बाद बढ़ी टीम की चिंता
डेविस के चोटिल होने से बायर्न की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि टीम पहले से ही कई खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है. उनकी स्पीड और डिफेंस टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती है. यह चोट कनाडा के लिए भी चिंता की बात है, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल क्लब की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है.
यह भी पढ़ें: AFC Under-17 Asian Cup के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, लेबनान को 4-0 से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










