CWG 2026: चौथे दिन मीराबाई चानू पर रहेंगी निगाहें, लगातार तीसरे गोल्ड मेडल पर नजर

Updated:
विज्ञापन
स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (एक्स)

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (एक्स)

Mirabai Chanu: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन मीराबाई चानू लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने उतरेंगी. लॉन बॉल्स, बॉक्सिंग में भी पदक की उम्मीदें. पूरा शेड्यूल देखें.

विज्ञापन

Mirabai Chanu: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारतीय दल की सबसे बड़ी उम्मीद ओलंपिक पदक विजेता और स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू होंगी, जो महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी. इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था और अब वह एक बार फिर अपने शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेंगी. मीराबाई के अलावा इस दिन लॉन बॉल्स, बॉक्सिंग, तैराकी और अन्य प्रतियोगिताओं में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे, जिस कारण पूरे देश की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी.

मीराबाई चानू के सामने गोल्डन हैट्रिक का मौका

भारतीय वेटलिफ्टिंग की स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि वह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी. इससे पहले वह पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड अपने नाम कर चुकी हैं. उनकी इस जीत से न सिर्फ उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड मजबूत होगा, बल्कि भारतीय दल को भी पदक तालिका में बड़ा फायदा मिलेगा. उनका यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे शुरू होगा और इसके बाद रात 8:37 बजे पदक वितरण समारोह (Medal Distribution Ceremony) आयोजित किया जाएगा.

लॉन बॉल्स की महिला जोड़ी से भी पदक की उम्मीद

लॉन बॉल्स में भारत की महिला पेयर्स टीम, जिसमें रूपा रानी टिर्की और पिंकी शामिल हैं, चौथे दिन दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेलेगी. भारतीय जोड़ी पहले नामीबिया का सामना करेगी और इसके बाद इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी. बर्मिंघम 2022 में भारतीय लॉन बॉल्स टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद इस बार भी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की जा रही है. अगर भारतीय जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह मेडल राउंड में अपनी जगह मजबूत कर सकती है.

बॉक्सिंग में तीन भारतीय मुक्केबाज उतरेंगे रिंग में

बॉक्सिंग में भी भारत का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा. महिला वर्ग में प्रीति पवार अपने अभियान की शुरुआत मलावी की डेबोरा मटेनजे के खिलाफ करेंगी. वहीं पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि सिंह का मुकाबला पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा, जिस पर भारतीय खेल प्रेमियों की खास नजर रहेगी. इसके अलावा पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह युगांडा के नूहू बैटे के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेंगे.

वेटलिफ्टिंग में तीन भारतीय खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

मीराबाई के अलावा भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के दो अन्य खिलाड़ी भी चौथे दिन एक्शन में दिखाई देंगे. इन दोनों खिलाड़ियों से भी भारत को पदक की उम्मीद रहेगी.

  • ऋषिकांत सिंह पुरुषों की 60 किलोग्राम स्पर्धा में दोपहर 2:15 बजे हिस्सा लेंगे.
  • राजा मुथुपंडी पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा में देर रात अपनी चुनौती पेश करेंगे.

तैराकी में रिले टीम पर निगाहें

भारतीय पुरुष तैराकी टीम 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के हीट्स में उतरकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. यदि टीम हीट्स पार कर लेती है तो देर रात होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी. भारतीय तैराकों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है.

चौथे दिन भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

लॉन बॉल्स

  • दोपहर 1:00 बजे – 2:15 बजे : महिला पेयर्स – भारत बनाम नामीबिया
  • रात 10:05 बजे – 11:15 बजे : महिला पेयर्स – इंग्लैंड बनाम भारत

वेटलिफ्टिंग

  • दोपहर 2:15 बजे : ऋषिकांत सिंह – पुरुष 60 किग्रा
  • शाम 4:07 बजे : 60 किग्रा पदक समारोह
  • शाम 6:45 बजे : मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा
  • रात 8:37 बजे : महिला 48 किग्रा पदक समारोह
  • रात 11:15 बजे : राजा मुथुपंडी – पुरुष 65 किग्रा
  • रात 1:07 बजे : पुरुष 65 किग्रा पदक समारोह

स्विमिंग

  • दोपहर 3:00 बजे – शाम 5:30 बजे : हीट्स
  • शाम 4:39 बजे : पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स
  • रात 11:30 बजे – सुबह 2:45 बजे : स्विमिंग फाइनल्स
  • सुबह 1:56 बजे : पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल
  • सुबह 2:26 बजे : पदक समारोह

बॉक्सिंग

  • रात 10:45 बजे : प्रीति पवार (भारत) बनाम डेबोरा मटेनजे (मलावी) – महिला 54 किग्रा
  • रात 11:45 बजे : जादुमणि सिंह (भारत) बनाम सुमामा रहमान (पाकिस्तान) – पुरुष 55 किग्रा
  • रात 12:45 बजे : आदित्य प्रताप सिंह (भारत) बनाम नूहू बैटे (युगांडा) – पुरुष 65 किग्रा

नेटबॉल

  • रात 8:30 बजे – 10:00 बजे : दक्षिण अफ्रीका बनाम टोंगा


इसे भी पढ़े- CWG 2026 Day 3: भारत की महिला लॉन बॉल्स टीम ने टोंगा को टाई-ब्रेकर में हराया, सचिन प्री क्वार्टर फाइनल में



विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola