Duleep Trophy Final Day 5 Live: पांचवें दिन का खेल शुरू, ईस्ट जोन की नजरें खिताब पर

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन और तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन ईस्ट जोन की टीम खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. वहीं साउथ जोन को कोई चमत्कार की उम्मीद होगी. ईस्ट जोन अभी तक 584 रन से आगे. पांचवें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें.

विज्ञापन

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 5: पांचवें दिन का खेल शुरू

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है. ईस्ट जोन की ओर से कुनैन कुरैशी और कुमार कुशाग्र क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों पर अब टीम की बढ़त को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है.

ईस्ट जोन की कोशिश होगी कि पहले सेशन में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़कर साउथ जोन के सामने जीत के लिए बड़ी चुनौती रखी जाए. वहीं, साउथ जोन की नजर जल्द विकेट हासिल करने पर होगी. अब देखना होगा कि कुरैशी और कुशाग्र की जोड़ी कितनी देर तक क्रीज पर टिकती है और ईस्ट जोन अपनी बढ़त को कहां तक पहुंचाता है.

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 5: कुछ देर में होगा पांचवें दिन का खेल शुरू

नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के पांचवें और आखिरी दिन का खेल में आपका स्वागत है. फाइनल के चार दिनों में ईस्ट जोन की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा है. आज ईस्ट जोन की नजरें खिताब जीतने पर होगी. वहीं साउथ जोन को कोई चमत्कार की उम्मीद होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola